PM मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, साझा किया एक वीडियो

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि, भारत की प्रगति में आंबेडकर का योगदान अमिट है।
ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत की प्रगति में उन्होंने अमिट योगदान दिया है।प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।


एक वीडियो भी किया साझा

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

Desk Team