पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया तथा देशवासियों के लिए वह हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट 
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादन नमन। उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वह हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।’’ 

कलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे और सादे रहन-सहन तथा पक्षपात रहित आचरण के लिए विभिन्न लोगों तथा राजनीतिक दलों के बीच उनका काफी सम्मान किया जाता है। उन्हें राष्ट्रपति भवन का द्वार आम जनता के लिए खोलने का श्रेय भी दिया जाता है और उन्हें स्नेहपूर्वक ‘‘जनता का राष्ट्रपति’’ कहा जाता है। 
कलाम को कहा जाता है ‘‘भारत का मिसाइल मैन’’
कलाम का 2015 में निधन हो गया था और देश के मिसाइल कार्यक्रमों के विकास में उनकी भूमिका के लिए उन्हें ‘‘भारत का मिसाइल मैन’’ भी कहा जाता है। मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी महेन्द्रनाथ पांडे और मुख्तार अब्बास नकवी को भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा सरकार में उनके काम की सराहना की। 

Ujjwal Jain