प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के दिवंगत पिता को ‘भाजपा का सच्चा आदमी’ बताते हुए पार्टी के लिए उनके योगदान की सराहना की।
हिरुधन देब भाजपा के कुछ ध्वजवाहकों में से एक- सुब्रत चक्रवर्ती
भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिता हिरुधन देब जनसंघ और बाद में भाजपा के कुछ ध्वजवाहकों में से एक थे, जो पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल रहते थे।
भाजपा के सच्चे आदमी थे श्री हिरुधन देब -पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “श्री हिरुधन देब ने त्रिपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अधिकारों का समर्थन किया, जिन्हें 1993 से परेशान किया जा रहा था। भाजपा समर्थक किसानों को सिंचाई योजनाओं से वंचित कर दिया गया था। भाजपा के एक सच्चे आदमी के रूप में, उन्होंने इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ असंतोष आंदोलन का नेतृत्व किया।
सीएम ने टवीट कर किया पीएम मोदी का धन्यवाद
इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “भाजपा और जनसंघ के कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ कार्यों का सम्मान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि मेरे पिता दिवंगत हिरुधन देब जी की निस्वार्थ सेवा को ‘कमल पुष्प सागा’ में स्थान मिला है।”हिरुधन 1967 से 2014 तक पहले जनसंघ और फिर भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रहे।


Download Android App
Download iOS App



