प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने पर बृहस्पतिवार को सरकारी खरीद पोर्टल ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) की तारीफ की। जीईएम को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों एवं विभागों की तरफ से की जाने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए अगस्त, 2016 में शुरू किया गया था।
पिछले वर्षों की तुलना में बहुत बड़ी वृद्धि
मोदी ने एक ट्वीट में इस खरीद पोर्टल की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह जानकार खुशी हुई कि जीईएम इंडिया ने एक साल में ही एक लाख करोड़ रुपये मूल्य का ऑर्डर हासिल किया। यह पिछले वर्षों की तुलना में बहुत बड़ी वृद्धि है।
उन्होंने कहा, ‘‘जीईएम मंच खास तौर पर एमएसएमई इकाइयों को मजबूत कर रहा है क्योंकि 57 फीसदी ऑर्डर मूल्य एमएसएमई क्षेत्र से ही आ रहा है।’’
Happy to know that @GeM_India has achieved order value of Rs 1 Lakh Crore in a single year! This is a significant increase from previous years. The GeM platform is especially empowering MSMEs, with 57% of order value coming from MSME sector. pic.twitter.com/ylzSezZsjG
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2022


Download Android App
Download iOS App



