सुषमा स्वराज की जयंती पर पीएम मोदी ने किया याद, कहा- सार्वजनिक सेवा के लिए गरिमा और शालीनता की प्रतीक

Summary :

पीएम मोदी ने कहा,सुषमा स्वराज सार्वजनिक सेवा के लिए गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता की प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जन्मदिन पर उनको याद किया। उन्होंजे सुषमा स्वराज को एक अद्भुत सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री कहा।  सुषमा स्वराज साल 2014  में भारत की पहली महिला विदेश मंत्री के रूप में चुनी गयी । राजनीति में उनका एक विशेष स्थान जो हर किसी के लिए एक आदर्श के रूप में उभर कर सामने आयी।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “सुषमा जी को याद करते हुए। वह सार्वजनिक सेवा के लिए गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता की प्रतीक हैं । दृढ़ता से भारतीय मूल्यों और लोकाचार में निहित, हमारे राष्ट्र के लिए उनके महान सपने थे। वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं।


बता दें गुरुवार की शाम विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ट्वीट कर कहा , “हम सुषमा स्वराज को याद कर रहे हैं जिनका 14 फरवरी को 68वां जन्मदिन है। विदेश मंत्रालय परिवार को खास तौर पर उनकी कमी खलेगी। उन्होंने कहा, ”यह घोषणा करते हुए खुशी हो रहा है कि सरकार ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन और विदेश सेवा संस्थान का नाम सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट आफ फारेन सर्विस करने का निर्णय किया है।”

स्वराज जो एक राजनीतिक चेहरे के रूप में सबके दिल में बसती थी उन्होंने इस दुनिया को अगस्त 2019  में अलविदा कह दिया उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। 

Desk Team