जम्मू-कश्मीर को लेकर आज काफी महत्त्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज जम्मू-कश्मीर के राजनितिक दलों के साथ बैठक है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। दोपहर 3 बजे ये बैठक शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेताओं के साथ बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर में हलचल है। राज्य में 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं बंद रखी जा सकती हैं। बता दें कि बैठक में आमंत्रित किए गए चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 नेताओं में से अधिकतर बुधवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।
इससे पहले गुपकर मीटिंग में जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए। गुप्कर गठबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए”।
महबूबा ने आगे कहा , “अगर मोदी सरकार दोहा जा सकती हैं और तालिबान से बात कर सकते हैं, तो उन्हें हमारे साथ और पाकिस्तान के साथ भी एक प्रस्ताव लाने के लिए बातचीत करनी चाहिए। कश्मीर का मसला हल होना बेहद जरूरी है इससे राज्य में अमन और शांति बहाल होगी और आम कश्मीरी बेहतर जिंदगी जियेगा।”
उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नेता अपने विचार रखेंगे और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर दबाव बनाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



