प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशे के खिलाफ संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो हमारे समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को मिटाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। जीवन को बचाने के लिए किया गया ऐसा हर प्रयास महत्वपूर्ण है। अंतत: नशा अपने साथ अंधकार, विनाश और तबाही लेकर आता है।’
उन्होंने कहा, ‘ आइए हम शेयर फैक्ट्स ऑन ड्रग्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और नशीले पदार्थों से मुक्त भारत के अपने ²ष्टिकोण को साकार करते हैं। याद रखें- व्यसन न तो अच्छा होता है और न ही यह शान का बात है। एक पुराने मन की बात एपिसोड को साझा कर रहा हूं जिसमें नशीले पदार्थों के खतरे को नियंत्रित करने के कई पहलू शामिल थे।’


Download Android App
Download iOS App



