भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ की ”सुनियोजित साजिश” में पंजाब की कांग्रेस सरकार की भूमिका लोग देख चुके हैं।
नड्डा ने यह टिप्पणी परोक्ष तौर पर एक समाचार चैनल के ‘स्टिंग’ को लेकर की जिसमें पंजाब पुलिस के अधिकारियों को कथित तौर पर यह कहते सुना गया कि पिछले सप्ताह मोदी के काफिले को बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि उनके पास वरिष्ठ अधिकारियों से आदेश नहीं थे।
मोदी की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया – नड्डा
नड्डा ने आरोप लगाया कि मोदी की सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य कांग्रेस नेताओं पर इस तरह के संवेदनशील मुद्दे का मजाक बनाने का आरोप भी लगाया।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं से देश से माफी मांगने की मांग की
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं से देश से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार देश से ”झूठ बोला’’ और मामले का राजनीतिकरण किया।


Download Android App
Download iOS App



