प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार दस लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है।गुजरात सरकार द्वारा यहां आयोजित ‘रोजगार मेला’ (Rozgar Mela) के लिए एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की संख्या में वृद्धि होगी।
राष्ट्रीय स्तर पर जारी रहेगा रोजगार मेलों का आयोजन
मोदी ने कहा, ‘‘आने वाले महीनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार दस लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी अभियान से जुड़ रहे हैं।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को दी जाने वाली सरकारी नौकरियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


Download Android App
Download iOS App



