PAK की नापाक साजिश नाकाम! पंजाब में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के करीब दिखा ड्रोन, BSF की गोलीबारी पर भागा

Summary :

भारत के खिलाफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नापाक मंसूबा एक बार फिर नाकाम हो गया।पंजाब में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के करीब पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, लेकिन BSF की ओर से गोलीबारी करने पर यह भागकर फिर से पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया।

भारत के खिलाफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नापाक मंसूबा  एक बार फिर नाकाम हो गया।पंजाब में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर  के करीब पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से गोलीबारी करने पर यह भागकर फिर से पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया। 
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस अज्ञात ड्रोन को लक्ष्य करके BSF जवानों ने कम से कम 18 राउंड  गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सीमा के पास से एक बैग बरामद
BSF ने इसके पहले 27 अक्टूबर की रात हथियारों तथा  गोला-बारूद का बड़ा जखीरा फिरोजपुर सेक्टर में बरामद किया था। BSF जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक बैग बरामद किया था जिसमें 6 AK-47 राइफल, 3  पिस्तौल और 200 कारतूस थे।

Desk Team