प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया आयुष्मान भारत योजना के नाम से लोकप्रिय प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन साल पूरा होने के अवसर पर आई है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पिछले साल स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता समझ आई। अपने नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है। इस दृष्टि को साकार करने में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अहम है।’’ इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है।
The importance of healthcare has been even more clearly understood in the year gone by.
It is our commitment to ensure top quality and affordable healthcare for our citizens. Ayushman Bharat PM-JAY is key to realising this vision. #3YearsofPMJAY https://t.co/NHKWgTYsY5
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2021
प्रधानमंत्री सोमवार को देश भर में प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की शुरूआत करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा जिसमें उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।


Download Android App
Download iOS App



