PM मोदी ने ‘Goa मुक्ति दिवस’ पर कहा- गोवा के लोगों ने आजादी और स्वराज के लिए आंदोलनों को थमने नहीं दिया

Summary :

आज गोवा का आजादी दिवस है, इस शुभ अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा दौरे है। इस दौरान उन्होंने पणजी में मीरामार बीच पर गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया।

आज गोवा का आजादी दिवस है, इस शुभ अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा दौरे है। इस दौरान उन्होंने पणजी में मीरामार बीच पर गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा के पणजी में आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

पीएम मोदी बोले- जिनकी वजह से हमने एक लंबी दूरी तय की है  
प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर कहा कि गोवा कि धरती पर आकर खुश हूं। उतना ही खुश जितने कि आप हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सामने आज संघर्ष और बलिदानों की गाथा भी है, लाखों गोवा वासियों के परिश्रम और लगन के वो परिणाम हैं, जिनकी वजह से हमने एक लंबी दूरी तय की है।  
गोवा के समंदर को प्रकृति का अद्भुत वरदान मिला हुआ है- पीएम 
प्रधानमंत्री मोदी साथ ही कहा कि गोवा न केवल आज अपनी मुक्ति की गोल्डन जुबली मना रहा है, वही आज हमारे सामने संघर्ष पर गर्व करने का मौका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ये भी संयोग है कि गोवा की आजादी की डायमंड जुबली आजादी के अमृत महोत्सव के साथ मन रही है। पीएम मोदी ने कहा कि गोवा की धरती को, गोवा की हवा को, गोवा के समंदर को प्रकृति का अद्भुत वरदान मिला हुआ है। आज आप सभी का गोवा की धरती पर ये जोश, गोवा की हवाओं में मुक्ति के गौरव को और बढ़ा रहा है। 

UP: ‘शक्ति संवाद’ में प्रियंका ने कहा- महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं

उसके बाद कितने ही सियासी तूफान इस देश ने देखे, सत्ताओं की कितनी उठक पटक हुई 
पीएम मोदी ने आगे कहा कि गोवा एक ऐसे समय में पुर्तगाल के अधीन गया था, जब देश के दूसरे बड़े भूभाग में मुगलों की सल्तनत थी। उसके बाद कितने ही सियासी तूफान इस देश ने देखे, सत्ताओं की कितनी उठक पटक हुई। गोवा के लोगों ने भी मुक्ति और स्वराज के लिए आंदोलनों को थमने नहीं दिया। उन्होंने भारत के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक आज़ादी की लौ को जलाकर रखा। 
भारत एक ऐसा भाव है, जहां राष्ट्र ‘स्व’ से ऊपर होता है, सर्वोपरि होता है 
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसा भाव है, जहां राष्ट्र ‘स्व’ से ऊपर होता है, सर्वोपरि होता है। जहां एक ही मंत्र होता है- राष्ट्र प्रथम, जहां एक ही संकल्प होता है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत।अगर सरदार वल्लभभाई पटेल कुछ और साल जीवित रहते तो गोवा को अपनी आजादी के लिए इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता। गोवा ने हर विचार को शांति के साथ फलने-फूलने दिया है,  इसने भारत में सभी धर्मों और संस्कृतियों को समृद्ध होने दिया है।
अगले साल गोवा में चुनाव  
गौरतलब है कि अगले कुछ साल गोवा में विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में राज्य की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रही है। बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा की सीटें है। जिनमें से अधिकतर पर भाजपा का कब्जा है। ऐसे में भाजपा ये छोटा सा राज्य अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहती।

Desk Team