प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक फोन कॉल में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की को युद्धग्रस्त देश से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
सूत्रों ने कहा, 35 मिनट की टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की और प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई मदद के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया।
24 फरवरी को रूस द्वारा कीव पर सैन्य हमला शुरू करने के बाद से यूक्रेन के नेता के साथ मोदी की यह दूसरी बातचीत थी।
पहली बातचीत 26 फरवरी को हुई थी। प्रधानमंत्री सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात कर सकते हैं


Download Android App
Download iOS App



