प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां मोटे अनाज पर दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह इस साल मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के अवसर पर एक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मोटे अनाज पर एक वीडियो भी जारी किया जाएगा। सरकार ने मोटे अनाज को ‘श्री अन्न’ नाम दिया है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और छह देशों के उनके समकक्ष भी शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



