प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बीते दिनों को यह जानकारी दी गयी थी। जानकारी के अनुसार ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ अपशिष्ट और अवजल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद (एनएआरईडीसीओ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ प्रेरक होगा और देश में बदलाव लाएगा। मिश्रा ने कहा, ‘‘दो बड़े कार्यक्रमों की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0’ की शुरुआत करेंगे। इस मिशन के क्रियान्वयन से पिछले सात वर्षों में शहरों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.’’ एक अन्य अभियान अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के बारे में मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य हर घर में पानी की आपूर्ति करना है। मिश्रा ने बताया कि शहरों में पानी सुरक्षित बनाने के लिए इस मिशन का विस्तार किया जाएगा। जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 को भी प्रधानमंत्री एक अक्टूबर को शुरू करेंगे। मिश्रा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पिछले सात वर्षों में मंत्रालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए पांच अक्टूबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे अपने गिफ्ट्स की नीलामी
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गिफ्ट्स की नीलामी कर रहे हैं. इसमें टोक्यो ओलिंपिक विजेताओं की ओर से पीएम मोदी को दिए गए गिफ्ट्स भी शामिल किए गए हैं। कुल 2700 गिफ्ट्स नीलामी में बोली के लिए रखे गए हैं। आप pmmementos.gov.in/ पर ई-ऑक्शन में भाग लेकर तलवार की रानी भारत की भवानी देवी की तलवार को अपना बना सकते हैं। भवानी टोक्यो ओलिंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय फेंसर बनीं फिर उन्होंने अपना पहला मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, नोएडा के डीएम सुहास एल वाई के ऑटोग्राफ वाले बैडमिंटन रैकेट को भी बोली के लिए रखा गया है. इसी बैडमिंटन रैकेट से सुहास एल वाई ने टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।


Download Android App
Download iOS App



