प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के कल्याण शहर में मेट्रो रेल के पांचवें चरण और सिडको आवास परियोजना का शिलान्यास करेंगे जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। प्रशासन के अधिकारी पिछले एक माह से शहर की साफ-सफाई में लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए झंडे और बैनर लगाये जा रहे हैं। मेट्रो परियोजना का श्रेय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना दोनों ही ले रही हैं।
छत्तीसगढ़ की नयी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का किया ऐलान
महाराष्ट्र के मंत्री रवीन्द्र चव्हाण ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कल का कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। संभवत: श्री मोदी इस मंच से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शुभारंभ कर सकते हैं।
कल्याण का क्षेत्र भिवंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आता है और वर्तमान में यहां के सांसद कपिल पाटिल भाजपा के हैं। यह मेट्रो लाइन 24़ 9 किलोमीटर लंबी होगी जिसमें 17 स्टेशन होंगे। यह मेट्रो लाइन 8416़ 15 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App




