आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत शहर के ओलपाड इलाके में एक चिकित्सा शिविर का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे और राज्य एवं केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन ओलपाड के विधायक मुकेश पटेल द्वारा किया जा रहा है, जो गुजरात सरकार में कृषि, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल राज्य मंत्री हैं।
वही, पटेल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन भर चलने वाले एक बड़े चिकित्सा शिविर का उद्घाटन बृहस्पतिवार सुबह करेंगे। ओलपाड निर्वाचन क्षेत्र के करीब 66,000 निवासियों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर के लिए अपना पंजीकरण कराया है।’’ उन्होंने कहा कि ओलपाड में ‘आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज’ के परिसर में आयोजित होने वाले इस चिकित्सा शिविर में 3,000 चिकित्सक स्वास्थ्य जांच करेंगे।
पीएम जनता से करेंगे बात
बता दें, पटेल ने कहा, ‘‘इस अवसर पर, प्रधानमंत्री राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना और आयुष्मान भारत कार्ड के कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम में भाजपा के ओलपाड विधानसभा क्षेत्र के 74 हजार ‘‘पन्ना समिति’’ के सदस्यों को पहचान पत्र भी दिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



