कोरोना वायरस (कोविड-19) के संकट से जूझ रहे विश्व के अन्य देशों की तरह भारत भी इस महामारी से निजात पाने के लिए प्रयास कर रहा है। देश में कोरोना के मामलों की संख्या 1500 से पार जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के कारण देश की मौजूदा हर स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है। इसी चरण में प्रधानमंत्री गुरुवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने वाले हैं।
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1737 हो गई है। जबकि अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है, और 150 लोगों को या तो अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर ये बिलकुल ठीक हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से पहली मौत, 25 साल के युवक ने तोड़ा दम
देश में बुधवार को अभी तक 104 नए मामले सामने आ चुके हैं, और चार लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 1520 सक्रिय मामले हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से बुधवार को गोरखपुर में पहली मौत हुई है। लेकिन इस 25 वर्षीय बस्ती जिले के व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने का पता उसकी मौत के बाद चला है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्व में भी लगातार हताहतों की संख्या बढ़ रही है। अकेले अमेरिका में इस बीमारी से अबतक 4,055 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 188,555 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। उसी तरह इटली में 12,428 लोग इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवा चूके हैं, जबकि इस बीमारी की जद में 105,792 लोग आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



