PM मोदी कल विभिन्न जिलों के DM के साथ करेंगे बातचीत , सरकारी योजनाओं का लेंगे फीडबैक

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22 जनवरी, शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22 जनवरी, शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया लेंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बात
पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री खुद विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। पीएमओ की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि यह बातचीत से जहां सरकारी योजनाओं की स्थिति का पता चलेगा तो वहीं इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यह बात भी निकलकर सामने आएगी कि जिलों में क्या जमीनी समस्याएं सामने आ रही हैं।
योजनाओं को जिलों में जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाने 
इस बातचीत का मकसद विभिन्न योजनाओं को जिलों में जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाने का है। पीएमओ की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश भर में विकास और विकास कार्यों में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं। ये सभी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

Desk Team