प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारतीय संसद के आधिकारिक टीवी चैनल संसद टीवी की औपचारिक शुरुआत करेंगे। लोकसभा सचिवालय के एक विभागीय पत्र के अनुसार पहले से मौजूद लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी चैनलों के विलय के बाद संसद टीवी की शुरुआत की जा रही है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी चैनल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि इस नए संसद चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री बिबेक देब्रोय, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वकील हेमंत बत्रा अलग-अलग कार्यक्रमों की मेजबानी करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस चैनल को जानकारीपरक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की संस्थाओं से संबंधित विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाली विषयवस्तु प्रस्तुत करेगा।
इसके अलावा जब संसद सत्र की बैठकें होंगी तब संसद टीवी के दो चैनलों पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सचिव रवि कपूर संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जबकि लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोड़ा इसके विशेष कार्याधिकारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



