CBSE बोर्ड परीक्षा के लिए पीएम मोदी का छात्रों को सन्देश : खुशनुमा और तनावमुक्त माहौल में परीक्षा दें

Summary :

आज से सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गयी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा की शुरुआत पर छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनसे कहा कि वे तनावमुक्त और खुशनुमा माहौल में बोर्ड परीक्षा दें ।

मोदी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को ‘एक्जाम वारियर’ बताते हुए कहा कि महीनों के कठिन परिश्रम और तैयारी का निश्चित तौर पर अच्छा परिणाम आयेगा। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा आज शुरू हो रही है, सभी युवा एक्जाम वारियर, उनके माता पिता और शिक्षकों को शुभकामनाएं । मैं अपने युवा मित्रों से आग्रह करूंगा कि वे खुशनुमा और तनावमुक्त माहौल में बोर्ड परीक्षा दें । ’’ 
गौरतलब है कि 18.89 लाख बच्चे 10वीं कक्षा और 12.06 लाख बच्चे 12वीं कक्षा की परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं । 

Ujjwal Jain