मध्य प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की जनसभाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे झाबुआ ओर शाम चार बजे रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिह सुबह 11 बजे बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश मे चुनाव प्रचार जोरों पर है, भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी राज्य के दौरे पर रहेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की आज (मंगलवार) झाबुआ और रीवा में जनसभाएं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे झाबुआ ओर शाम चार बजे रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिह सुबह 11 बजे जिला बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनकी रायसेन जिले के मंडीदीप, विदिशा जिले के आनंदपुर में भी सभाएं होंगी।

इसी तरह केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज शाम चार बजे इंदौर के विधानसभा क्रमांक 3 में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। शाम 5.25 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होंगी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिह तोमर , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद हेमा मालिनी भी आज कई जनसभाओं को संबोधित करने वाली हैं।

‘कन्फ्यूज’ राहुल जरा बतायें 23,000 करोड़ में कितने शून्य होते हैं : मोदी

Desk Team