प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरूवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित धोखाधड़ी के मामले में उसने भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 255 करोड़ रुपए की संपत्ति हांगकांग में जब्त की। एजेंसी ने बताया कि उसने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत आदेश जारी किया है।
ईडी ने बताया, “ये कीमती चीजें नीरव मोदी की दुबई स्थित कंपनियों से 26 जहाजों में लादकर हांगकांग स्थित उनकी कंपनियों को भेजा गया था जिसका नियंत्रण उनके पास है।” एजेंसी ने बताया कि हीरे और आभूषण हांगकांग की एक लॉजिस्टिक कंपनी में रखे गए थे। ईडी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान इन सभी खेपों की कीमत, प्राप्त करने वाले, भेजनेवाले, मालिकाना हक सभी का पता किया गया और सबूत जुटाने और सामानों का मूल्य जानने के बाद उसे जब्त किया गया।”
पीएनबी घोटाला: भगौडे नीरव मोदी को बड़ा झटका, ईडी ने 5 देशों में संपत्ति जब्त की
जब्त की गई संपत्ति का मूल्य 34.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 255 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि पीएमएलए के तहत जारी जब्त आदेश को औपचारिक बनाने के लिए अदालत का एक आदेश जल्द ही हांगकांग भेजा जाएगा। हालिया आदेश के बाद भगोड़े नीरव मोदी की अब तक कुल 4,744 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



