CBSE Practicle Exam 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं बोर्ड के सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल एग्जाम 29 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। सीबीएसई ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षा 29 जुलाई से चार अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कुछ खास शर्तों के तहत कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखे गए छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
सीबीएसई ने कहा है कि दो कैटेगरी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम अनिवार्य हैं, जिसके तहत रिपीट प्रैक्टिकल और रिपीट थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों कैटेगरी में छात्र शामिल हैं। रिपीट प्रैक्टिक (आरपी) कैटेगरी में वह छात्र है, जिन्हें किसी विषय में ‘रिपीट प्रैक्टिकल’ (आरपी) के कारण कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। तो वहीं ‘रिपीट थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों’ कैटेगरी में वह छात्र शामिल हैं, जिन्हें किसी विषय (या विषयों) में ‘रिपीट थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों’ (आरबी) के कारण कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
जिन छात्रों को यह परीक्षा देनी है, उन्हें 27 जुलाई 2026 तक अपने स्कूल या निर्धारित परीक्षा केन्द्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इससे पहले 28 जुलाई 2026 को कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री थ्योरी परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 2.5 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।सीबीएसई ने गाइडलाइंस में स्पष्ट किया है कि रेगुलर छात्रों के लिए उनके स्कूल में ही प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। तो वहीं प्राइवेट कैटेगरी वाले छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके एग्जामिनेशन सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।
27 जुलाई तक करें स्कूल और एग्जामिनेशन सेंटर में संपर्क
सीबीएसई ने कहा है कि वह आवश्यक रूप से 27 जुलाई तक प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर अपने स्कूल और एग्जामिनेशन सेंटर में संपर्क करें। इस दौरान छात्र अपने साथ रिजल्ट, मार्कशीट और एडमिड कार्ड की एक कॉपी अपने साथ लेकर जाएं। गाइडलाइंस में छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे बताई गई अपनी प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख और समय को नोट कर लें और समय पर वहां पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App




