केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सुरक्षा देने के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। वहीं 27 जून को साढ़े 11 बजे वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन भरेंगे।
गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को सिन्हा (84) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश मिलने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। अधिकारियों ने कहा कि सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, आठ से दस सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा करेंगे।
गुजरात दंगा : PM मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका SC में खारिज
गौरतलब है कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी एक दिन पहले ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। समझा जाता है कि सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे।
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। विपक्षी दलों ने सबसे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार को अपना उम्मीदवार चुना था लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया।
इसके बाद महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के नाम पर भी चर्चा हुई, लेकिन दोनों ने विपक्ष के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद आखिरी में यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया।


Download Android App
Download iOS App



