राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की दिशा और दशा तथा चुनौतियां एवं इनका समाधान दिखाने वाला है : भाजपा

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की दिशा और दशा तथा चुनौतियां एवं इनका समाधान दिखाने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की दिशा और दशा तथा चुनौतियां एवं इनका समाधान दिखाने वाला है।
सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चल रही है
भाजपा की गीता उर्फ चंद्रप्रभा ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सरकार के लिए सामाजिक समानता महत्वपूर्ण है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठायें गये हैं। सरकार समाज के सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चल रही है। सरकार ने अन्य पिछड़ वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक, आर्थिक रुप से कमजोर तबके के कल्याण के लिए कई कदम उठायें हैं। 
विद्यालय एवं विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं
समाज के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए बच्चों और युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के विशेष प्रबंध किये हैं। दूर दराज के इलाकों के विद्यालय एवं विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, आयुष्मान तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
सभी निशुल्क कोविड टीके दिये गये
भाजपा सदस्य ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने गंभीरता के साथ उल्लेखनीय काम किया है। सरकार ने सभी के लिए खाद्यान्न का प्रबंध किया और सभी निशुल्क कोविड टीके दिये गये। जिला स्तर और गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती दी गयी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों में सुरक्षा बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
भाजपा के श्वेत मलिक ने धन्यवाद प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां स्पष्ट हैं और इनसे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

Desk Team