प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके लिए खुशी और समृद्धि लाए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मैं आशा करता हूं कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएं।’’

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दिवाली पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का एक अवसर है। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘दिवाली खुशहाली और उल्लास का त्योहार है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सबकी खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करते हैं।’’
राष्ट्रपति ने कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने के लिहाज से दिवाली एक अवसर भी है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दिवाली की रोशनी ज्ञान का प्रतीक है, जो हमारे अंतर्मन के अंधेरे और बाहरी अज्ञानता को दूर करती है।
मुर्मू ने कहा, ‘‘दिवाली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



