प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात की और सुनामी प्रभावित देश की मदद की पेशकश की।
प्रधानमंत्री कार्यालय से बयान जारी कर बताया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में आये हाल के भूकंप और सुनामी में मरने वाले लोगों के प्रति मोदी ने शोक व्यक्त किया ।
रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिये संत करेंगे आमरण अनशन
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने इस गंभीर प्राकृतिक आपदा के कारण हुए विनाश से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में इंडोनेशिया के लोगों के साहस की सराहना की ।
अंतरराष्ट्रीय मदद की इंडोनेशिया की अपील के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विडोडो को भारत की तरफ से हरसंभव सहायता की पेशकश की । दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि भारत की तरफ से भेजी जाने वाली राहत सहायता को राजनयिक और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से विस्तृत रूप से काम किया जाएगा।
इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में शुक्रवार को 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था जिसमें कम से कम 844 लोगों की मौत हो गयी थी । भूकंप के बाद काफी ऊंची लहरें उठी थीं ।


Download Android App
Download iOS App



