कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रिया दत्त को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। दूसरी तरफ, प्रिया ने कहा कि इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है और नए लोगों को मौका मिलना चाहिए।
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से प्रिया को जारी पत्र में कहा गया है, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि आपको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आपकी कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करते हैं।
राजनीतिक विद्वेष से मेरे पीछे पड़ने’ की बजाय राफेल पर जवाब दे सरकार : रॉबर्ट वाड्रा
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त की पुत्री प्रिया ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया कि इस पत्र को लेकर कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। यह एक प्रक्रिया है और मैं लंबे समय तक सचिव रही हूं। संगठन में नए और नौजवान लोगों को लाया जाना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



