जम्मू-कश्मीर के हालात पर मोदी सरकार से प्रियंका ने पूछा- अभी भी हम लोकतंत्र हैं या नहीं

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर मोदी सरकार से सवाल किया कि क्या अभी भी हम लोकतंत्र हैं या नहीं। छह महीने हो चुके हैं तब से जम्मू-कश्मीर में दो पूर्व मुख्यमंत्री बिना किसी आरोप के कैद हैं और लाखों लोग पाबंदी में हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीने से पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद करने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने पूछा कि क्या अभी भी हम लोकतंत्र हैं या नहीं. प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ”छह महीने हो चुके हैं तब से जम्मू-कश्मीर में दो पूर्व मुख्यमंत्री बिना किसी आरोप के कैद हैं और लाखों लोग पाबंदी में हैं।” 

उन्होंने सवाल किया, ”छह महीने पहले हम पूछ रहे थे कि यह कितना लंबे समय तक चलेगा? प्रियंका ने कहा, ”अब हम पूछ रहे हैं कि क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं।” 

भाजपा द्वारा हिन्दू विरोधी कहे जाने पर अरविन्द केजरीवाल बोले – मैं कट्टर हनुमान भक्त हूं !

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान खत्म किया था और उसके बाद एहतियातन सुरक्षा संबंधी पाबंदियां लगाई गई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। सरकार का कहना है कि पाबंदियों में धीरे धीरे ढील दी जा रही है। 

Desk Team