जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर करारा हमला किया है, वहीं आम आदमी पार्टी भी इसी भाषा में जवाब दे रही है। भाजपा ने केजरीवाल पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया तो उन्होंने भी पलटवार किया है।
भाजपा द्वारा हिंदू विरोधी कहे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ANI को दिए गए इंटरव्यू में कहा – “मैं हिंदू विरोधी कहां से हूं? मैं कट्टर हनुमान भक्त हूं। मुझसे पूछा गया कि क्या मैं हनुमान चालीसा जानता हूं, मैंने कहा हां और मैंने सुना भी दिया। अब बीजेपी को इससे भी समस्या है।”
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा आतंकवादी कहे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा – ‘मैं इस बात के काफी आहत हूं। मैंने अपने परिवार या अपने बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया और देश की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया। IIT से मेरे 80% बैचमेट विदेश चले गए। मैंने इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी छोड़ दी और देश सेवा का निर्णय लिया।’
क्राइम ब्रांच द्वारा कपिल गुर्जर के आम आदमी पार्टी के साथ कनेक्शन पर केजरीवाल का कहना है – ‘बीजेपी दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर कपिल के AAP के साथ संबंध हैं, तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चुनाव से पहले यह उनका राजनीतिक स्टंट है।’


Download Android App
Download iOS App



