कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र की टीकाकरण नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वैक्सीन से जुड़े कुछ आंकड़े जारी करते हुए केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति ‘अंधेर वैक्सीन नीति’ और प्रधानमंत्री को चौपट राजा करार दिया है।
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए लिखा, मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता : 8.5 करोड़, वैक्सीन उत्पादन : 7.94 करोड़, वैक्सीन लगी : 6.1 करोड़, जून में : सरकारी दावा 12 करोड़ वैक्सीन आएंगी, कहां से? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहाँ खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।
मई
वैक्सीन उत्पादन क्षमता: 8.5 करोड़
वैक्सीन उत्पादन: 7.94 करोड़
वैक्सीन लगी: 6.1 करोड़जून: सरकारी दावा 12 करोड़ वैक्सीन आएँगी
कहां से? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहाँ खर्च किए?
अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 3, 2021
वैक्सीनेशन नीति को लेकर केंद्र को SC से फटकार
कोरोना से निपटने के लिए मोदी सरकार वैक्सीनेशन नीति को लेकर चौतरफा घिरी हुई है। विपक्ष के लगातार वार झेल रही केंद्र को सुप्रीम कोर्ट से भी फटकार लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने 18 से 44 साल के उम्र के लिए लागू मौजूदा वैक्सीन नीति तर्कहीन और मनमानी करार दिया है।
सरकार का दावा है कि पूरे देश में अब तक 22 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं, लेकिन वैक्सीनेशन को आगे बढ़ाने की केंद्र की नीति सवालों के घेरे में हैं। कई राज्य सरकारों का दावा है कि वैक्सीन की कमी के चलते उनके राज्य में टीककरण रोक दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



