प्रियंका गांधी ने Video जारी कर कोरोना वायरस से बचाव का दिया सन्देश

Summary :

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, आज दुनिया के तमाम देशों समेत भारत भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियों से हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं।

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के शुक्रवार तक 75 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक वायरस से एक व्यक्ति कि मौत हो चुकी है। विश्वभर के लगभग 1115 देशों में 4,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1,25,293 से अधिक संक्रमित हैं। कोरोना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कोरोना के फैलाव से देश में भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी, इसलिए समय रहते इससे बचाव के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। 
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘आज दुनिया के तमाम देशों समेत भारत भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियों से हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। आइये मिलकर इस महामारी को परास्त करें।’’ 


इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए संदेश भी दिया है जिसमें वह कह रही हैं कि कोरोना के लक्षण दिखें या खाँसी, बुखार, जुकाम जैसी कोई समस्या हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखायें और ऐसी स्थिति में लंबी यात्रा नहीं करें। 

वहीं राहुल गांधी ने कोरोना को ट्वीट कर लिखा, ‘‘मैं फिर दोहराना चाहता हूँ कि यह कोरोना बहुत बड़ी समस्या है। इसको नजरअंदाज करना समस्या का समाधान नहीं है। यदि इस कोरोना के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भारतीय अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी। सरकार को इसकी भयावहता समझनी चाहिए।’’

Desk Team