कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए टेस्टिंग्स बढ़ने की है जरुरत : प्रियंका गांधी

Summary :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘‘कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग्स है। तभी हम संक्रमित व्यक्ति का ट्रीटमेंट कर सकते हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) को नियंत्रित करने के लिए अगले दो सप्ताह महत्वपूर्ण है इसलिए इस रोग से पीड़त लोगों की टेस्टिंग्स की रफ्तार को जबरदस्त गति देने की जरूरत है। प्रियंका ने सोमवार को कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने का एक मात्र उपाय इसकी टेस्टिंग्स को बढ़ना है लेकिन दुर्भाज्ञ से हम इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों से पीछे हैं।

उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘‘कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग्स है। तभी हम संक्रमित व्यक्ति का ट्रीटमेंट कर सकते हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ‘‘ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करो, ट्रीट करो-यही हमारा मंत्र होना चाहिए। आप सबसे मेरी गुजारिश है कि ज्यादा टेस्टिंग्स के लिए आवाज उठाइए।’’

शरद पवार ने दिल्ली में निजामुद्दीन कार्यक्रम को अनुमति दिए जाने पर उठाया सवाल

बता दें कि देश में  कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। इस बीच 8 अप्रैल तक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को 7 लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट मिल जाएंगी। इन टेस्टिंग किट से हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना जांच करने में मदद मिलेगी जहां संक्रमण के अधिकतर मामले सामने आ रहे हैं।

Desk Team