सुबह-सुबह कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान को दी चेतावनी……..

Summary :

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के आवास पर सुबह पंजाब पुलिस पहुंची है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के आवास पर सुबह पंजाब पुलिस पहुंची है। पुलिस के घर पहुंचने की जानकारी खुद कुमार विश्वास ने ट्वीट करके दी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि, पुलिस उनके घर क्यों पहुंची है। 
केजरीवाल पर न करें भरोसा
कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा है कि, वह केजरीवाल पर भरोसा न करें और वह एक दिन उन्हें भी धोखा देंगे।
 
देश मेरी चेतावनी याद रखे : विश्वास
विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे।  

Desk Team