Quit India Movement: महात्मा गांधी को CM ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत की अवधारणा खत्म नहीं होनी चाहिए

Summary :

आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मजबूत भारत के लिए सद्भावना और मानवता के विचारों को बरकरार रखना होगा।तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) खत्म नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर, मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देती हूं जिन्होंने इस महान देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया। हमें भविष्य में स्वस्थ, सुंदर, विश्वस्त, एकजुट, सहिष्णु, मजबूत भारत सुनिश्चित करने के लिए सद्भावना और मानवता के विचारों को हमेशा बरकरार रखना होगा। भारत की अवधारणा खत्म नहीं होनी चाहिए। जय हिंद।’’

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।

Desk Team