कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के तीन साल पूरे होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा।
गलवान घाटी संघर्ष के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करके लिखा, गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
गलवान घाटी के संघर्ष में शहीद हुए हमारे सभी वीर जवानों को उनके शहादत दिवस पर शत शत नमन।
देश की सीमा की रक्षा के लिए उनका दिया सर्वोच्च बलिदान भारत सदैव याद रखेगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2023
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा, गलवान घाटी में देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए सभी जवानों को सलाम। हम वीर जवानों की शहादत कभी नहीं भूलेंगे और हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
देश की रक्षा करते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए सभी वीर जवानों को नमन।
हम वीर जवानों की शहादत कभी नहीं भूलेंगे और इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 15, 2023
बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जवानों की 15 जून 2020 को झड़प हो गई थी। इस घटना में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



