कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीका लगवाएं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अनलॉक हो रहा है लेकिन कोरोना वायरस हमारे बीच है और रहेगा। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें व जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’’
अनलॉक हो रहा है लेकिन कोरोना वायरस हमारे बीच है और रहेगा। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें व जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएँ।
जब तक सब सुरक्षित नहीं होते, कोई भी सुरक्षित नहीं है।
अपना ख़्याल रखिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2021
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपना ख्याल रखिए।’’ राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से मांग कर रहे है कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगवाया जाए।
बता दें कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 60,471 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,70,881 हो गई। देश में 75 दिन बाद संक्रमण के इतने कम नए मामले सामने आए हैं और दैनिक संक्रमण दर भी घटकर 3.45 प्रतिशत हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकडों के अनुसार, देश में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई। उपचाराधीन मामले भी कम होकर 9,13,378 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 59,780 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब 95.64 प्रतिशत है।
देश में अभी तक कुल 38,13,75,984 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,51,358 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत है। पिछले आठ दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.39 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 33वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,82,80,472 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर बढ़कर 1.28 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 25,90,44,072 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



