कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार हैंड सैनिटाइजरों की आपूर्ति के लिए जरूरी इथेनॉल बनाने के लिए सरकार द्वारा गोदामों में मौजूद अतिरिक्त चावल का उपयोग किए जाने का फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले का विपक्षी द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चावल से सैनिटाईजर बनाने की सरकार की योजना पर हैरानी जताते हुए इसे लॉकडाउन के कारण भूखमरी से जूझ रहे लोगों के साथ अन्याय बताया और कहा कि देश के गरीबों को समय रहते अपने हक के लिए लड़ना चाहिए।
आख़िर हिंदुस्तान का ग़रीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वो आपके हिस्से के चावल से सैनीटाईज़र बनाकर अमीरों के हाथ की सफ़ाई में लगे हैं।https://t.co/5NjoMmsJnK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2020
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘आखिर हिंदुस्तान का गरीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वो आपके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों के हाथों की सफाई में लगे हैं।’’
कोविड-19 को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रिसमूह की बैठक कल
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि कोराना संकट के बीच सरकार का यह फैसला विवाद पैदा कर रहा है कि जब लॉक डाउन के कारण लोग भुखमरी के दौर से गुजर रहे हैं और सरकार उनके हिस्से के चावल से सैनिटाईजर बनाने का फैसला ले रही है।


Download Android App
Download iOS App



