कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया कंपनियों के ‘सुनियोजित प्रभाव’ को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया। सोनिया गांधी के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आरोप लगाया कि फेसबुक ‘लोकतंत्र के लिए बहुत खराब’ है। उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों की खबरें ट्विटर पर साझा करते हुए फेसबुक पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने फेसबुक स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘मेटा’ के नाम का हवाला देते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र के लिए ‘मेटा-वर्स’ (बहुत खराब) है।’’
Meta-worse for democracy. pic.twitter.com/61n0wFj6gQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 16, 2022
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सत्तापक्ष के साथ कर रहे हैं देश को ‘गुमराह’
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक और कुछ अन्य सोशल मीडिया कंपनियों की भारत की चुनावी राजनीति में ‘दखल’ का विषय लोकसभा में उठाया और सरकार से आग्रह किया कि इस पर विराम लगाया जाए। उन्होंने दावा किया, ‘‘सत्तापक्ष की मिलीभगत से फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया मंचों के जरिये सामाजिक सद्भाव को जिस तरह खराब किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है…बड़े औद्योगिक समूहों और सरकार के बीच मिलीभगत है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सरकार से आग्रह है कि दुनिया के सबसे लोकतंत्र की चुनावी राजनीति पर सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया की ओर से जो सुनियोजित प्रभाव डाला जा रहा है, उस पर विराम लगाया जाए।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव को बचाकर रखना है।


Download Android App
Download iOS App



