कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) में भारत के 100वीं पायदान से फिसलकर 103वीं पायदान पर पहुंचने को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘चौकीदार’ ने खूब भाषण दिया, लेकिन जनता की भूख को भूल गए। राहुल गांधी ने जीएचआई से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”चौकीदार ने भाषण खूब दिया, पेट का आसन भूल गये। योग-भोग सब खूब किया, जनता का राशन भूल गये।”
चौकीदार ने भाषण खूब दिया,
पेट का आसन भूल गये।योग-भोग सब खूब किया,
जनता का राशन भूल गये।https://t.co/RTlyKbKeZl— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 15, 2018
राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है उसमें कहा गया है कि इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईएफपीआरआई) नामक संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 119 देशों के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 103वें पायदान पर पहुंच गया है। पिछले साल भारत 100वें स्थान पर था। चीन 25वें स्थान पर है। वहीं बांग्लादेश 86वें, नेपाल 72वें, श्रीलंका 67वें और म्यामांर 68वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान को 106वां स्थान मिला है।


Download Android App
Download iOS App



