राहुल गांधी एक और बड़े मामले में फसते नजर आ रहे है। बता दें सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को 2 साल कि जेल हो गई है, हालंकि सजा मानहानि के तहत हुई है। ये भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को बेल भी मिल सकती है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चोर’ कहने के मामले में सूरत की अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराया दिया गया है। इतना ही नहीं यह मामला 2019 का है जब वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी के सरनेम पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया था।
राहुल गांधी को 2 साल की जेल
बता दें राहुल ने कथित तौर पर कहा था, ‘सारे चोरों का सरनेम एक ही मोदी क्यों होता है?’ राहुल की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने एक याचिका दायर की थी। जानकारों की मानें तो राहुल गांधी की सजा के चलते उनकी सदस्यता को खतरा हो गया है। वहीं, 2 साल की सजा का भी ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, राहुल गांधी ने कोर्ट में कहा, ‘मेरे बयान से किसी को नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने कोर्ट से सजा कम करने की गुहार लगाई है। वहीं अश्विनी चौबे ने कहा कि, ‘राहुल गांधी कोर्ट के कटघरे में हैं, लोकतंत्र के भी कटघरे में हैं. हिम्मत भी नहीं जुटा पाता कि इस मंदिर में आकर क्षमा मांगे। बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, 500 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को 2 साल कि जेल पीएम मोदी को चोर कहने पर मानहानि का आरोप लगाया गया है। परन्तु, अब खबर ये भी सामने आ रही है कि रहौल गांधी को सजा के तुरंत बाद बेल मिल गई है।


Download Android App
Download iOS App



