कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ‘शून्य टीका नीति’ भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी खबर को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘मोदी सरकार की शून्य टीका नीति (ज़ीरो वैक्सीन पॉलिसी) भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है। दु:खद सच।’’ बेरोजगारी दर के दहाई के आंकड़े में पहुंचने संबंधी एक खबर को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘एक व्यक्ति और उसका अहंकार है, एक वायरस और उसके कई स्वरूप हैं।’’
मोदी सरकार की ज़ीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है।
दुखद सच।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 31, 2021
राहुल गांधी हाल के दिनों में सरकार की टीकाकरण नीति को लेकर उस पर लगातार हमले कर रहे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ने उन पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



