पंजाब के अमृतसर शहर में जलियांवाला बाग के रेनोवेशन को लेकर सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश और आलोचना की लहर फैल गई। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले पर केंद्र पर निशाना साधा और अपने एक ट्वीट में कहा, “जलियांवाला बाग के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता। मैं एक शहीद का बेटा हूं- शहीदों का अपमान किसी क़ीमत पर सहन नहीं करूंगा। हम इस अभद्र क्रूरता के खिलाफ है।”
जलियाँवाला बाग़ के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता।
मैं एक शहीद का बेटा हूँ- शहीदों का अपमान किसी क़ीमत पर सहन नहीं करूँगा।
हम इस अभद्र क्रूरता के ख़िलाफ़ हैं। pic.twitter.com/3tWgsqc7Lx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2021
दरअसल भारत के इतिहास में दर्ज एक काले अध्याय के रूप में जाना जाने वाला जलियांवाला बाग को रेनोवेट कर दिया गया है, हालांकि सोशल मीडिया पर सरकार के इस फैसले को लेकर लोग खुश नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस रेनोवेशन के बाद लोगों का गुस्सा और आलोचना देखने को मिल रही है।
डेढ़ साल बाद खोला गया जलियांवाला बाग
ज्यादात्तर प्रतिक्रिया उन गलियारों को लेकर हो रही है, जिन्हें बदल दिया गया है। इन गलियारों में ही जनरल डायर ने अपने बैसाखी पर शांति से प्रदर्शन कर रहे पुरुषों और महिलाओं पर गोली चलाने का आदेश दिया था। मालूम हो कि जलियांवाला बाग नए रंग-रूप के साथ करीब डेढ़ साल बाद खोला गया है। 28 अगस्त की शाम ही पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। इस रेनोवेशन में 20 करोड़ खर्च किए गए है और जलियावाला बाग को नया बना दिया गया है।
यहां के शहीदी कुएं को पूरी तरह रेनोवेट किया गया है। नई गैलरियां, गोलियों के निशान वाली दीवारों को भी सहेजा गया है। वहीं लाइट एंड साउंड के साथ एक डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई ताकि लोगों को जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में पूरी जानकारी मिल सकें। यहां पर 80 लोगों के बैठने की क्षमता है।


Download Android App
Download iOS App



