कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अब सरकार को बहाना बनाना बंद कर देश को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘बेरोज़गारी एक बहुत गहरा संकट है- इसका समाधान करना प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है। देश जवाब मांग रहा है, बहाने बनाना बंद करो!’’
बेरोज़गारी एक बहुत गहरा संकट है- इसका समाधान करना PM की ज़िम्मेदारी है।
देश जवाब माँग रहा है, बहाने बनाना बंद करो! pic.twitter.com/7skpJfDU1u
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 11, 2022
राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें बेरोजगारी में बेहतहाशा बढ़ोतरी का दावा किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



