कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्वी लद्दाख के गलवान क्षेत्र में चीनी ”घुसपैठ” पर ”चुप्पी तोड़ने” को कहा।
कांग्रेस पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में कथित चीनी घुसपैठ से निपटने को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रही है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, ” हमारा तिरंगा गलवान में अच्छा दिखता है। चीन को जवाब दिया जाना चाहिए। मोदी जी, चुप्पी तोड़िये।”
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदले जाने के कदम पर सरकार पर निशाना साधा था।


Download Android App
Download iOS App



