झालावाड़ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ‘बिलकुल सही लोगों को टिकट मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ हैं और इस बार कार्यकर्ताओं से पूछकर, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लोगों को ही टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां अपनी पहली जनसभा में लोगों से कहा कि सिर्फ ताली बजाने से कुछ नहीं होगा बल्कि मतदान के समय ईवीएम मशीन का बटन भी दबाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘‘सही लोगों को ही टिकट देगी।
राजस्थान के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर आए राहुल ने अपने भाषण के दौरान जब ललित मोदी के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे के साथ कथित रिश्तों का जिक्र किया तो जनसभा में उमड़ी भीड़ ताली बजाने लगी। इस पर राहुल ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली, ‘‘आप लोग ताली बजा रहे हैं लेकिन नुकसान तो आपका हो रहा है। पैसा आपकी जेब से निकाला जा रहा है। ताली बजाने से कुछ नहीं होने वाला यहां पे, बटन दबाने से होगा।’’ राहुल ने आरोप लगाया कि विजय माल्या देश के 9000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया।
राहुल के अनुसार जाने से पहले ‘उसने संसद में अरुण जेटली से बात की और कहा मैं जा रहा हूं लंदन, जेटली जी ने कहा, ‘‘जाइए।’’ इस पर ठहाके गूंजे तो राहुल ने कहा,’‘देखिए पुलिस वाले हंस रहे हैं। कोई अगर किसी चोर को भगा देता है तो ये लोग चोर को पकड़कर उसे दो लाठी लगाकर अंदर कर देते हैं लेकिन देश का वित्त मंत्री 9000 करोड रुपये के चोर को भगा देता है और कुछ नहीं होता।


Download Android App
Download iOS App



