भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सुरक्षा के मुद्दें पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उनकी आंखों पर इटेलियन चश्मा चढ़ा हुआ है। शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा का शासन आने के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है लेकिन यह राहुल को दिखाई नहीं देता क्यों कि उनकी आंखों पर इटेलियन चश्मा चढ़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जवानों पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी लेकिन मोदी सरकार में इसे बर्दाश्त नहीं किया गया तथा दुश्मन को सीमा पार जाकर भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमलावरों को उनके देश में जाकर मारने में अमेरिका और इजरायल का ही नाम था लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इसमे भारत का नाम भी जुड़ गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा कर शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने भारत माता की जगह सोनिया गांधी की जय बोलने पर एतराज करते हुये कहा है कि कांग्रेसियों को शर्म से डूब मरना चाहिए।
भाजपा का गढ़ बचाने इंदौर की सड़कों पर उतरे अमित शाह, मांगा समर्थन
भाजपा शासन की उपलब्धियों का कांग्रेस द्वारा हिसाब मांगने पर उन्होंने पलटवार करते हुये कहा कि कांग्रेस को अपने लम्बे शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। हम भी अपना हिसाब जनता को देंगे तथा यह बतायेंगे की केंद्र एवं राज्य की भाजप सरकार ने किस तरह अल्प अवधि में न केवल लोगों का जीवन सुधारा बल्कि देश की सुरक्षा मजबूत की।


Download Android App
Download iOS App




