राहुल का PM पर वार- देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब मोदी अपनी ‘गलतियां’ स्वीकारेंगे

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के समय सबसे ज्यादा गरीबी भारत में बढ़ने संबंधी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  कोरोना संकट के समय सबसे ज्यादा गरीबी भारत में बढ़ने संबंधी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ‘गलतियां’ स्वीकार करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे।
उन्होंने एक रिपोर्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह भारत सरकार के महामारी कुप्रबंधन का परिणाम है। परंतु अब हमें भविष्य की ओर देखना है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमारे देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत तब होगी जब प्रधानमंत्री अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे। नकारने की मुद्रा में बने रहने से किसी भी चीज का हल नहीं निकलेगा।’’

राहुल गांधी ने जिस रिपोर्ट को साझा किया उसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में गरीबी बड़े पैमाने पर बढ़ी है और इसमें भारत का सबसे अधिक योगदान है।

Desk Team