कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अन्न की बर्बादी गरीबों से चोरी करने की तरह है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खबर साझा की जिसमें कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान सरकारी अनाज भंडारों में 406 करोड़ रुपये के अन्न की बर्बादी हुई है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अन्न की बर्बादी करना गरीबों से चोरी करने की तरह है।’’ खाद्य, उपभोक्ता मामले और जन वितरण मामलों संबंधी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए की अन्न की बर्बादी नहीं हो और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अन्न की बर्बादी करना गरीबों से चोरी करने की तरह है।’’ खाद्य, उपभोक्ता मामले और जन वितरण मामलों संबंधी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए की अन्न की बर्बादी नहीं हो और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।
वहीं, इससे पहले ट्विटर ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया कि दिल्ली के कैंट एरिया में दुष्कर्म पीड़िता 9 साल की बच्ची एक माता पिता की तस्वीर साझा करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता गांधी ट्वीट को हटा दिया गया है। ट्विटर ने उच्च न्यायालय को यह भी बताया नियमों की अनदेखी करने को लेकर के गांधी के टि्वटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष एक जनहित याचिका के जवाब में ट्विटर ने यह जानकारी दी है।
दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में नाबालिग बच्ची से रेप और मौत मामले में परिजनों की कथित रूप से पहचान उजागर करने वाले राहुल गांधी के ट्वीट मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है। बता दें कि दिल्ली के नांगल गांव में दरिंदगी का शिकार हुई 9 साल की दलित बच्ची के परिवार से मिलने के लिए बीते दिनों राहुल गांधी गए थे और उन्होंने उनकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी।


Download Android App
Download iOS App



